Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

उत्तराखंड में बिजली बिलों में जोर का झटका धीरे से


देहरादून ।  उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। इस बार बिजली दरों में 5.62 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बीपीएल श्रेणी समेत हर श्रेणी के बिजली उपभोक्ता पर नई दरों का असर पड़ेगा। एक अप्रैल से नई बिजली दरें लागू मानी जाएंगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने शुक्रवार को नई दरों का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल समेत सभी निगमों ने बिजली दरों में कुल 29.23 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था। यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत, पिटकुल 12.07 प्रतिशत और यूजेवीएनएल ने 5.15 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था। इनके प्रस्ताव पर यूपीसीएल 0.12 प्रतिशत, पिटकुल का 1.9 प्रतिशत और यूजेवीएनएल का 3.6 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाया गया है। कुल 5.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बताया कि ऊर्जा निगम ने 12512.38 करोड़ का खर्चा बताते हुए उसी अनुरूप दरों में बढ़ोत्तरी की मांग की थी। आयोग ने खर्चों को सीमित करते हुए सिर्फ 11576.05 करोड़ का खर्चा ही स्वीकार किया है। इस तरह आयोग ने ऊर्जा निगम के 936.33 करोड़ के खर्चों को खारिज किया।
घरेलू श्रेणी के ऐसे उपभोक्ता, जो सिर्फ 100 यूनिट तक ही बिजली खर्च करते हैं, उनकी दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 12.54 लाख है। 101 से 200 यूनिट तक 35 पैसे, 201 से 400 यूनिट और 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर 45 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। कमर्शियल श्रेणी में 35 से 45 पैसे, एलटी इंडस्ट्री में 35 पैसे, एचटी इंडस्ट्री में 45 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया। इस अवसर पर सदस्य विधि अनुराग शर्मा, सचिव नीरज सती, निदेशक तकनीकी प्रभात डिमरी, निदेशक वित्त दीपक पांडे मौजूद रहे।
समय पर बिल देने वालों की छूट कायम
आयोग ने समय पर बिजली बिलों का भुगतान करने वालों को छूट इस बार भी कायम रखी है। हालांकि छूट को पिछले साल की तरह इस बार भी बढ़ाया नहीं गया है। वर्ष 2023 में ही छूट को बढ़ाया गया था। ऑनलाइन बिल जमा कराने पर छूट को 1.25 प्रतिशत से बढ़ा कर 1.50 प्रतिशत कर दिया गया है। अन्य माध्यमों से समय पर बिलों का भुगतान करने वालों की छूट 0.75 प्रतिशत से बढ़ा कर एक प्रतिशत कर दी गई है। इस साल छूट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
हर महीने 25 से 160 रुपये का झटका
घरेलू श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिलों में 25 रुपये से लेकर 160 रुपये का झटका लगेगा। 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों का बिल 25 रुपये, 200 यूनिट वालों का 70 रुपये, 300 यूनिट वालों का 135 और 400 यूनिट तक खर्च करने वालों का बिल हर महीने 180 रुपये तक बढ़ जाएगा।

You may have missed

Advertisement