Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही में किया चोरी का सामान बरामद

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )बागेश्वर पुलिस ने बताया कि  आज एक व्यक्ति ललित मोहन कांडपाल निवासी सैंज तहसील रोड बागेश्वर द्वारा सूचना दी गई कि कल दिनाँक 8/2/19 को शाम 7:00 बजे लगभग जिस वक्त लाइट गई थी उसी वक्त किसी व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कमरे में घुस कर 2 लेडीज पर्स कुछ कपड़े उठा लिए हैं जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर खोजबीन की गई तो नदी किनारे दोनों पर्स जिसमें दो जोड़ा सोने के कान के ,एक फूली सोने की, एक नोज रिंग, कुल कीमत 20000 लगभग ,1 ATM, 1 वोटर आईडी व ₹2100 नगद बरामद कर उक्त व्यक्ति को लौटाये, जिसकी उक्त व्यक्ति के परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
पुलिस टीम में का०वीरेंद्र गैड़ा का० नरेंद्र गोस्वामी आदि शामिल ।

Advertisement