Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बैजनाथ पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

बागेश्वर, गरुड़ ( आखरीआंख समाचार )  30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत थाना बैजनाथ पुलिस ने शनिवार को आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ के बच्चों के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट की अगुवाई में पुलिस कर्मियों,टैक्सी यूनियन व स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना हेलमेट के दुपहिया कतई ना चलाए। कहा कि अभिभावक अपने नाबालिक पाल्यों को वाहन ना चलाने दे। साथ ही कहा कि बच्चों के क्रियाकलापों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य बीआर आर्य,प्रवक्ता डीएस पछाईं, पीआर विश्कर्मा,उपनिरीक्षक निधि शर्मा,कैलाश पांडेय,भाष्कर पाठक आदि मौजूद थे।

Advertisement