Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

गरुड़ में 13 से 15 अप्रैल तक होगा कत्यूर महोत्सव

बागेश्वर गरुड़ ।  कत्यूर महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में कत्यूर महोत्सव के जारी पोस्टर का विमोचन किया गया। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। हेली सेवा शुरू होने का भी लाभ क्षेत्र को मिल रहा है। आगामी 13 अप्रैल से 15 तक यह महोत्सव आयोजित होगा। नगर पंचायत बोर्ड बनने के बाद कत्यूर महोत्सव इस बार भकुनखोला खेल मैदान में किया जा रहा है। मैदान में मुख्य मंच निर्माण की प्रक्रिया जारी है। गोमती नदी में अस्थाई रास्ता भी बनाया जाएगा। महोत्सव के पोस्टर विमोचन के मौके पर देखा प्राप्त मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि महोत्सव सभी का है, संस्कृति और इतिहास के साथ कत्यूर घाटी के साहित्यकारों को सुनने जानने का अवसर मिलेगा। स्थानीय और बाहरी व्यापारियों को स्टाल लगाने के लिए जगह आवंटित की जा रही है। कत्यूर महोत्सव में इस बार मुख्य आकर्षण में स्टार नाइट में माया उपाध्याय, ललित मोहन जोशी, कमला देवी, जितेंद्र तोमकियाल, गोविंद गोस्वामी प्रमुख होंगे। साथ में एपण प्रतियोगिता, शगुन आंखर, मेंहदी, ड्राइंग प्रतियोगियों होगी। महिलाओं, युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभासद मोनिका वर्मा इस नए नवाचार का समन्वय करेंगी। कत्यूर महोत्सव पोस्टर विमोचन के अवसर पर उपजिलाधिकार गरुड़ जितेंद्र वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी पी गोतम आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement