Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पिंडारी क्षेत्र में कैमरे लगाकर लौटी वन विभाग की टीम


बागेश्वर ।  वन विभाग की पिंडारी, कफनी व सुंदरढूंगा गलेश्यिरों में हिम तेंदुओं की सर्वे कर रही है। एक दल वहां ट्रैप कैमरे आदि लगाकार लौट आई है। अब एक सप्ताह बाद फिर टीम जाएगी। वहां जाकर जांच की जाएगी कि हिम तेंतुओं की आवाजाही कैद हुई या नहीं। जरूरत पड़ी तो कैमरे की दिशा भी बदली जाएगी। यह टीम हिम तेंदुओं के रहन-सहन तथा खान-पान पर नजर रखेगी। जेआरएफ रजत जोशी, फील्ड सहायक तरुण खतवाल, वन दरोगा गजेंद्र सिंह, वन आरक्षी हयात सिंह एक सप्ताह तक पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र में रहे। वह अपने साथ खाती से स्थानीय पोर्टर को भी ले गए। वहां एक सप्ताह रहने के बाद वह लौट आए हैं। सर्वे के लिए टीम ड्रोन कैमरा, दूरबीन, डिजिटल कैमरा की मदद से सर्वे कार्य किया। क्षेत्र में ट्रैप कैमरे आदि लगाए। अब टीम वापस आ गई है। एक सप्ताह बाद फिर से टीम जाएगी और हिम तेंदुओं की आवाजाही आदि पर सर्वे करेगी। यदि कैमरे ट्रैप होंगे तो उसी आधार पर उनके रहन-सहन, भोजन आदि पर कार्य होगा। यदि जरूरत पड़ी तो कैमरों की दिशा भी बदली जाएगी। एक सप्ताह बाद फिर से टीम ग्लेशियरों की ओर जाएगी। वही डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सर्वे के दौरान वन प्रभाग के पिंडारी, कफनी, सुंदरढूंगा आदि क्षेत्र में हिम तेंदुओं की मौजूदगी और संख्या का पता लगाया जाएगा। साथ इस दौरान वहां रह रहे अन्य जानवरों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब माइग्रेसन का समय भी आ गया है। अनवाल लोग अपने पालतू भेड़ों को लेकर ग्लेशियरों को जाते हैं। यही भेड़ मुख्य रूम से उनका भोजन भी होता है।

You may have missed

Advertisement