Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

दिव्यांग युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार । दिव्यांग युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवती के दो माह की गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि छह अप्रैल को ऋषिकेश निवासी एक दिव्यांग युवती ने केस दर्ज कराया था। युवती ने बताया था कि सितंबर 2024 में युवती की पहचान युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक 22 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में उसको लेकर पहुंचा और संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया था कि युवक ने उनके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

You may have missed

Advertisement