Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 30, 2026

भाजपा ने सनातन धर्म के नियम कानून के उल्लंघनों का ले लिया ठेका: करन माहरा


हरिद्वार । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को कहा कि यूसीसी से पारिवारिक सुरक्षा को खतरा है, लिव इन रिलेशनशिप सनातन संस्कृति के विरुद्ध है। कहा कि जो काम हमारे अगल बगल के देशों में हो रहा है, वो अब उत्तराखंड में भी होने लगा है। यूसीसी से प्रदेश ही नहीं बल्कि भाजपा के लोग भी परेशान हैं। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए और सर्वे भी कराना चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा सनातन धर्म के नियम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने यह बातें मीडिया से बातचीत में कही। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने भूपतवाला के जयराम आश्रम में पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। माहरा ने यूसीसी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार द्वारा लाए गए यूसीसी बिल में कई खामियां हैं। यूसीसी कानून सम्मत नहीं है।

You may have missed

Advertisement