Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

एसपी ने खुद दौड़कर किया पुलिस जवानों को प्रेरित

बागेश्वर । आज पुलिस लाईन बागेश्वर के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
परेड के दौरान सर्वप्रथम एसपी श्री चन्द्रशेखर घोडके द्वारा CO बागेश्वर अजय साह की उपस्थिति में बारीकी से परेड का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।

तत्पश्चात क्वाटर गार्द, परिवहन शाखा, जिम, कैंटीन, मैस, स्टोर का निरीक्षण किया गया जिसमें सामान के उचित रख-रखाव एवं स्टोर में पड़े कंडम सामान के निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में लाईन परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चैक करते हुए लाईन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया ।


Advertisement