February 15, 2026

बैजनाथ पुलिस ने महिला की सोने की माला चुराने वाले 2 चोरों को तत्काल किया गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड़ । 25/04/2025 को वादी नंदन सिंह निवासी गागरीगोल बैजनाथ द्वारा अज्ञात चोरों ने उनकी बुजुर्ग माता के गले की सोने माला चोरी करने के संबंध में थाना बैजनाथ में एक सूचना दी। जिस पर थाना बैजनाथ में एफआईआर नंबर-08/2025 धारा- 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए CO बागेश्वर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों द्वारा 40-50 लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास 12-15 सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करते हुए संदिग्धो व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही व पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तो द्वारा वादी के घर में काम करने के दौरान मौका देखकर उनकी बुजुर्ग माता के गले की सोने की माला चोरी कर ली गयी। मुकदमे से समबन्धी अभियुक्तो 1- अजय थापा पुत्र ईश्वर सिंह थापा, 2- आकिब उर्फ आमिर पुत्र शमीम अहमद कों दिनांक- 26.4.2025 को मुकदमें से सम्बन्धित माल के साथ थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।दौराने विवेचना बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तो का विवरण-
1- अजय थापा पुत्र ईश्वर सिंह थापा निवासी टीटबजार बैजनाथ बागेश्वर उम्र 30 वर्ष
2- आकिब उर्फ आमिर पुत्र शमीम अहमद निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष


पुलिस टीम में श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ, उ0नि0 महेश चंद्र (विवेचक), विवेक भट्ट, कुंवर सिंह, घनश्याम सिंह रौतेला, नरेंद्र कुमार, सोबन सिंह शामिल रहे।

You may have missed