Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

नैनीताल घटना के विरोध में अल्मोड़ा बाजार अभूतपूर्व रूप से रहा बंद


अल्मोड़ा ।  नैनीताल में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा बालिका के साथ दुराचार की घटना के विरोध में शनिवार को अल्मोड़ा शहर पूरी तरह बंद रहा। माहौल को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। नैनीताल में हुई घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने बैठक कर शनिवार को बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसे व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों की अपील पर सुबह से ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बाजार में एकत्रित होने लगे और व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। हालांकि प्रांतीय व्यापार मंडल और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानदारों से बाजार खुले रखने की अपील की थी, लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं आया और चाय की छोटी दुकानों से लेकर विशाल मेगा मार्ट और जिओ मार्ट तक सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। मुख्य बाजार में दवा दुकानों को छोड़कर लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए। शहर में पूरी तरह शांति रही, लेकिन लोगों में नैनीताल की घटना को लेकर गहरा आक्रोश दिखा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही संगठनों ने बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग भी उठाई। नगर में पुलिस की सतर्क मौजूदगी के बीच बाजार बंद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Advertisement