गरुड़ में महिला ने गटका जहर, अस्पताल भर्ती
बागेश्वर गरुड । गरुड़ तहसील के लमचूला गांव में एक महिला ने घरेलू कारणों के चलते जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
