Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

हल्द्वानी में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत


हल्द्वानी ।  हल्द्वानी में मंगलवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रानीबाग में किसी मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि 32 वर्षीय सोबन सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बडौन, खनस्यूं नैनीताल और 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी तराड़ वाड़ी अल्मोड़ा, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हल्द्वानी की ओर बाइक से आ रहे थे। एसओ ने बताया कि सोबन के गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था, दोनों उसी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर आवास-विकास स्थित अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम कॉलटैक्स के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।

Advertisement