March 5, 2026

भीमताल में पर्यटन कारोबार 50 प्रतिशत तक गिरा


हल्द्वानी । भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भीमताल में पर्यटन कारोबार 50 फीसदी तक गिर गया है। होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे की बुकिंग लगातार कैंसिल हो रही हैं। भीमताल में इस सप्ताह के लिए 85 प्रतिशत से अधिक की बुकिंग हुई थीं, अब ये 50 फीसदी से भी कम रह गई है। भीमताल में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार और रविवार के लिए कराई गईं कई बुकिंग भी कैंसिल हो चुकी है। पर्यटन सीजन होने की वजह से आमतौर पर इन दिनों में होटल होमस्टे और पैराग्लाइडिंग साइड पैक रहती हैं।