Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

गरुड़ में घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाट


बागेश्वर गरुड । राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ के लखनी गांव में रविवार की रात को एक अज्ञात चोर ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। चोर महिला के कान के झुमके और दस हजार की नकदी लूटकर फरार गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लखनी गांव में बुजुर्ग महिला रेवती देवी अपने घर में अकेले रहती है। रविवार की रात को अज्ञात चोर अकेले का फायदा उठाकर महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के कान से झुमके खींच लिए और दस हजार की नकदी भी लूट ली। महिला ने फोन पर राजस्व उप निरीक्षक को घटना की जानकारी दी। राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी ने बताया कि महिला की मौखिक सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। राजस्व पुलिस अज्ञात चोर का पता लगा रही है। शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा।

Advertisement