August 11, 2026

गरुड में करंट से झुलसी महिला, अस्पताल भर्ती


बागेश्वर गरुड ।  तहसील के बंड़गांव में एक घर में शॉट सर्किट के बाद एक महिला उसकी चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। 108 के माध्यम से उसे सीएचसी बैजनाथ भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार बंड गांव निवासी रेखा देवी पत्नी उम्र 42 वर्ष को मंगलवार की सुबह करंट लग गया। इसके बाद 108 के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। अब महिला की स्थिति ठीक है।