Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 2,76,600 रुपये की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

बागेश्वर । श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा अभियुक्त(1) अनिल कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी घटबगड़वार्ड थाना व जिला बागेश्वर,उम्र -20 के कब्जे से 4.87 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) व (2) अभियुक्त करन कुमार पुत्र पूरन कुमार निवासी घटबगड़वार्ड थाना व जिला बागेश्वर, उम्र-19 के कब्जे से 4.34 ग्राम कुल 9.21 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा दोनो अभियुक्त गणो के विरुध कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-36/25 धारा 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं ।
Sp बागेश्वर द्वारा पुलिस टीम को इस सफलता के लिये ₹1000 नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।

Advertisement