March 7, 2026

लापता युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार ( आखरीआंख समाचार )  संदिग्ध परिस्थतियों में लापता युवक की हत्या उसके मित्र ने ही अपनी पत्नी से अवैध सम्बंध को लेकर शराब पीलाकर गला घोट कर कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से लापता युवक का शव पहाड़ी जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
 पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय के अनुसार 31 जनवरी  को श्रीमती शकुंतला देवी पत्नी स्व. किशन चंद घ्निवासी कुष्ठ बस्ती निकट काली मंदिर, भीमगोडा हरिद्वार ने चैकी हरकी पौड़ी पर अपने बेटे भूरी उर्फ अंकुर उम्र 24 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जिसमें कहा गया था कि उसका बेटा 18 जनवरी  से बिना बताए लापता हो गया है। जिसकी गुमशुदी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि लापता युवक भूरी उर्फ अंकुर आखरी बार अपने दोस्त व पड़ोसी अमित उर्फ गंजा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुष्ठ बस्ती निकट काली मंदिर, भीमगोडा हरिद्वार के साथ देखा गया था। जिससे पुलिस पूर्व में भी पूछताछ कर चुकी थी। जोकि लापता युवक के सम्बंध् में पहले दिन से ही बदल-बदल कर बयान दे रहा था। पुलिस ने एक फिर रविवार की सुबह संदिग्ध अमित उर्फ गंजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
उन्होंने बताया कि इस बार भी अमित पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने लगा। जिसपर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और उसने भूरी उर्फ अंकुर की हत्या कर देने की बात कबूल कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी अमित ने पुलिस को बताया कि भूरी के उसकी पत्नी श्रीमती पूजा के साथ नाजायज संबंध् थे। जिसकी उसको जानकारी लग गयी, जिसपर उसने भूरी का काम तमाम करने की ठान ली और उसको 18 जनवरी को शराब पीने के लिए बुलाया और उसको अधिक शराब पीला दी। जब वह नशे में हुआ तो उसने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और उसका शव घर के उपर पहाड़ी जंगल पर छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से लापता युवक का शव सड़ी गली हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ सम्बंध्ति धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया।