March 6, 2026

बागेश्वर पुलिस का नशे पर प्रहार, चरस के साथ किये 2 तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक-21-05-2025 को अभियुक्त नवीन सिंह हरकोटिया पुत्र श्री प्रताप सिंह हरकोटिया निवासी ग्राम मिकीला खलपट्टा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 170 ग्राम अवैध चरस व शुभंकर मण्डल पुत्र श्री अशोक मण्डल, निवासी म०नं0 115 वार्ड नं05 जगतपुरा थाना ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर जनपद ऊ०सिं० नगर उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 114 ग्राम कुल 284 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा दोनो अभियुक्त गणो के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मुO FIR NO-38/25 धारा 08/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो को मा. न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।