July 21, 2026

गरुड में ग्रामीण ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती


बागेश्वर गरुड ।  रविवार की रात कोठूं रामपुर निवासी 40 वर्षीय जगदीश नाथ पुत्र किशन नाथ ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।