Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वेवसाइड में खोजे अपने नाम


बागेश्वर ।  राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि पंचायतों के मतदाता आयोग के पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें पर क्लिक करके अपना नाम ढूंढ सकते हैं। 17 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किन्हीं कारणों से अंतिम प्रकाशन में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए एक मार्च से 22 मार्च तक की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान ग्रामवार बैठकें आयोजित कर नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए थे। इन आवेदनों पर जनपदों द्वारा आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद अब उनके नाम भी पोर्टल पर खोजे जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में शामिल होने से न छूटे। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी शामिल नहीं हुआ है, तो वे अपने निकटतम विकास खंड अथवा तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement