Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

देहरादून में बीच सड़क कार सवार की गोली मार कर हत्या

देहरादून ।  उत्तराखंड के देहरादून जनपद में मंगलवार तड़के ढाई बजे एक कार सवार युवक को मोटरसाइकिल सवार युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामूली बहस के बाद सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रेमनगर पर अभिषेक बर्तवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि आज तड़के जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक, माण्डुवाला में थे, तभी मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों में से एक ने कार के सामने की ओर से गोली चला दी। गोली कार सवार रोहित नेगी की गर्दन पर लगी। घायल रोहित को अपने दोस्तों के साथ ग्राफिक ऐरा अस्पताल, झाझरा लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने वाला आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक मोहन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि मृतक के दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ आरोपी अजहर त्यागी की जान पहचान थी।
ये भी पढ़ें:देहरादून में बीच सड़क हत्या, दोस्त की गर्लफ्रेंड के लिए बहस करने पर मारी गोली
रात में रोहित अपने दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड और अन्य दोस्तों के साथ नयागांव दोस्त के घर पर थे।  इसी दौरान उस लड़की को आरोपी का फोन आने पर रोहित और उसके दोस्तों की अजहर के साथ फोन पर बहस हुई। इसके बाद अजहर ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रहीं है।

Advertisement