पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने लिया बैजनाथ हॉस्पिटल का जायजा
बागेश्वर गरुड । आज पूर्व विधायक ललित फर्सवाण और गिरीश कोरंगा एडवोकेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने दूर-दूर से आए बीमार व तिमारदारों से बातचीत कर उनकों अस्पताल में आ रही समस्या कों जाना । उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने के लिए एमओआईसी से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही सीएमओ से हुई फोन वार्ता में अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्यवाही करने की मांग की.
इस दौरान, प्रकाश कोहली, नरेंद्र कुमार, धीरज कुमार, गौरब बोरा, शंकर जोशी, भानु नेगी, हरीश भट्ट, देवेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे.
ततपश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा से भी मुलाकात कर नगर के विकास कार्यों की चर्चा की।
