Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

आनंद सिंह बने मयरावना के ग्राम प्रधान


विकासनगर ।  मयरावना के ग्रामीणों ने आनंद सिंह को निर्विरोध प्रधान चुन लिया है। इससे पूर्व ग्राम छुलटाड़ में भी रवीना देवी को प्रधान चुना गया था। इन दिनों लोग पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन न्यायालय की रोक के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग असमंजस में हैं। वहीं, जौनसार बावर में स्वस्थ राजनीतिक प्रक्रिया का संदेश देते हुए कुछ जगह प्रधानों को निर्विरोध चुना गया है। गुरुवार को ग्राम पंचायत मयरावना के अंतर्गत आने वाले मयरावना, शीर्वा और टुंगरोली के ग्रामीणों की मयरावना में बैठक हुई। गांव में प्रधान की सीट सामान्य थी। इसलिए काफी दावेदार मैदान में थे, लेकिन ग्रामीणों ने आपसी सहमति बनाते हुए शीर्वा गांव निवासी आनंद सिंह चौहान को निर्विरोध प्रधान चुन लिया। इससे पूर्व के चुनाव में भी शर्मिला देवी को निर्विरोध प्रधान बनाया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि आगे भी यह प्रक्रिया जारी रखने का प्रयास करेंगे। इससे पहले छुलटाड़ में रवीना देवी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है। बैठक में टीकाराम जोशी, विक्की नेगी, नवीन चौहान, जवाहर सिह, शांतिराम, प्रताप सिंह नेगी, सज्जू दास, गुड्डू, विजयपाल, तिलक राम जोशी, युवराज सिंह, भगतराम, बारुदत्त, गीता आदि शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement