Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया सेंधमारी का खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की रकम और औजार बरामद

बागेश्वर । बागेश्वर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई नगदी समेत वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।

थाना कोतवाली बागेश्वर में दिनांक 04 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 28 जून 2025 को अज्ञात चोर ने तहसील परिसर स्थित उनके सरकारी आवास का ताला तोड़कर 10,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली है। वादी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 47/2025, धारा 305A/331(4), BNS बनाम अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय साह के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों से पूछताछ और CCTV फुटेज की गहन जांच की गई।

लगातार की गई छानबीन के बाद आज दिनांक 10 जुलाई को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1️⃣ पंकज कुमार उर्फ अनार उर्फ विशाल (उम्र 20 वर्ष), निवासी भतरौला ब्लॉक, बागेश्वर
2️⃣ शिवम कुमार उर्फ बंटी (उम्र 19 वर्ष), पुत्र श्री राजा बाल्मीकि, निवासी बागनाथ वार्ड, बागेश्वर

पुलिस ने आरोपी पंकज के पास से ₹2,700 और शिवम के पास से ₹2,300 नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया (नकब) और टूटा हुआ ताला भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को धारा 305A/331(4) व धारा 317(2)/3(5) BNS के अंतर्गत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मुख्य अभियुक्त पंकज का आपराधिक इतिहास भी उजागर हुआ है, जिसमें वह पूर्व में तीन गंभीर मामलों में लिप्त पाया गया है:

  • एफआईआर नं. 47/2021, धारा 8/21 NDPS Act
  • एफआईआर नं. 69/2022, धारा 457/380/411 IPC
  • एफआईआर नं. 02/2025, धारा 8/21 NDPS Act

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक मनोहर चंद
  • उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज
  • हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या
  • कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह

बागेश्वर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement