Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

उत्तराखंड में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या की


रुद्रपुर।  दिनेशपुर क्षेत्र में बुधवार रात किसी बात पर हुए विवाद में नशे में धुत एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे में हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नंबर 1 दिनेशपुर में रहते थे। उनके तीन बेटे, बहू और पत्नी भी उनके साथ ही टिन शेड में रहते हैं। उनका परिवार खेती संबंधित कार्य और मजदूरी करता है। बुधवार रात वह और उनका बेटा कन्हाई विश्वास ही घर पर थे।

You may have missed

Advertisement