Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बेटी के प्रेमप्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गंगनहर में फेंक कर की हत्या


रुड़की । बेटी के गैर बिरादरी युवक के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर एक पिता ने उसे गंगनहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी। वहां से गुजर रहे कुछ कांवड़ियों ने पूरी घटना देख ली। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात को ही पुलिस ने गंगनहर से युवती का शव बरामद कर लिया।

You may have missed

Advertisement