बैजनाथ पुलिस ने 24 घंटे में दो शातिर लुटेरों को दबोचा, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद
बागेश्वर गरुड । थाना बैजनाथ क्षेत्र में मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
घटना का विवरण:
20 जुलाई 2025 को विजेंद्र सोलंकी निवासी ग्राम सिल्ली, थाना बैजनाथ द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि उनका पुत्र समीर सुबह दौड़ने निकला था। इस दौरान बैजनाथ मंदिर पुल के आगे दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय साह के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी:
पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ के साथ सुराग जुटाते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
1. हर्षित लोहानी पुत्र स्व. अनिल लोहानी, निवासी ग्राम दर्शानी, थाना बैजनाथ, उम्र 19 वर्ष।
2. राजू थापा उर्फ अर्जुन पुत्र शंकर थापा, निवासी ग्राम तनी खेत बाजार, थाना बैजनाथ, उम्र 20 वर्ष।
अभियुक्तों के पास से पीड़ित का मोबाइल (पोको कंपनी, कीमत लगभग ₹25,000) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर, यूके 04 एच 5478) बरामद की गई।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही:
उ0नि0 विवेक भट्ट
कांस्टेबल 60 घनश्याम सिंह रौतेला
कांस्टेबल 71 नरेंद्र राणा
कांस्टेबल 62 नरेन्द्र कुमार
कांस्टेबल 128 मनोज राम
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर संख्या 16/25 अंतर्गत धारा 309(6)/351(2)/352 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जनपद बागेश्वर पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून का डर कायम रखा जाएगा। आम जनमानस में पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
