Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

डीएम ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सरकार का जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को वास्तविक और संतोषजनक समाधान प्राप्त हो।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर अपने स्तर से समीक्षा करने और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
बैठक में बताया गया कि जनपद में सीएम हेल्पलाइन पर 150 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिसमें अधिकांश शिकायतें इसी सप्ताह प्राप्त हुई हैं। जिसमें खनन की 20,पीडब्ल्यूडी की 14, पीएमजीएसवाई की 12, पंचायती राज की 11, यूपीसीएल की 11, पुलिस की 08,सिंचाई की 07 शिकायतें दर्ज हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, पीडी शिल्पी पंत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement