Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 20-25प्रतिशत  टैरिफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा सीज फायर में मेरी भूमिका


वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि भारत अब तक अमेरिका पर अन्य देशों की तुलना में अधिक टैरिफ लगाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रम्प ने कहा, भारत हमारा अच्छा दोस्त है, लेकिन उसने अमेरिका के साथ व्यापार में एकतरफा रवैया अपनाया है। अब मैं इंचार्ज हूं, इसलिए यह सब खत्म कर दिया जाएगा।
्रयह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत अमेरिका से आयातित कुछ उत्पादों पर 20 से 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। ट्रम्प की यह प्रतिक्रिया 1 अगस्त से संभावित टैरिफ लागू होने से ठीक पहले सामने आई है।
हालांकि, ट्रम्प ने भारत को लेकर कोई आधिकारिक चि_ी जारी नहीं की है, जैसा कि वे पहले अन्य देशों के लिए कर चुके हैं। बता दें कि ट्रम्प प्रशासन ने 2 अप्रैल को 100 से अधिक देशों पर टैरिफ लगाया था, जिसमें भारत पर भी 26त्न टैरिफ तय किया गया था। हालांकि, इस पर अमल को बाद में 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement