Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

कोटद्वार में टैक्सी के ऊपर गिरा बोल्डर, दो की मौत


कोटद्वार  ।  रिखणीखाल से सवारी लेकर कोटद्वार आ रही टैक्सी के ऊपर सोमवार को सिद्धबली मंदिर के निकट बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे टैक्सी आठ सवारियों को लेकर रिखणीखाल से कोटद्वार के लिए निकली थी। पूरा रास्ता सुरक्षित तय करने के बाद नेशनल हाईवे पर कोटद्वार से लगभग तीन किलोमीटर पहले सिद्धबली मंदिर के निकट अचानक गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। इसके बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी कोटद्वार पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सीओ निहारिका सेमवाल और कोतवाल रमेश तनवार ने एसडीआरएफ की सहायता से घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि सभी घायल रिखणीखाल के रहने वाले हैं।

You may have missed

Advertisement