April 14, 2026

धराली में जलजले से बनी विशालकाय झील; टूटी तो तबाही

उत्तरकाशी ।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई लापता बताए जाते हैं। मलबे से भरे तेज बहाव में कई मकान और होटल तबाह हो गए। सेना, आईटीबीपी , एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने राहत और बचाव के काम में मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच एक नई तबाही की आहट के संकेत मिल रहे हैं। बताया जाता है कि बादल फटने के बाद आए जलजले से धराली से 4 किलोमीटर पहले हर्षिल से आगे एक झील बन चुकी है। जिस जगह पर झील बनी है वह इलाका हर्षिल हेलीपैड के पास का बताया जाता है। इस तरह एक बड़ा खतरा सामने खड़ा हो गया है। यदि यह झील टूटती है तो इससे एक नई मुसीबत खड़ी होने का खतरा है। प्रशासन पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।