Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन कल से


देहरादून ।   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अगले चरण में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 14 अगस्त को होगा। इन पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अगस्त सोमवार (आज) से शुरू होगी। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सात अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख के लिए 11 अगस्त को नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य के 12 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई थी, जो मतगणना की समाप्ति तक जारी रहेगी। क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के लिए मतदान होगा, जबकि जिला पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होगा।

You may have missed

Advertisement