Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

प्रिटी वुमन अंकिता लोखंडे का पिंक सूट में स्टाइलिश अंदाज


अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर स्टाइलिश लुक में तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज पोस्ट किया, जिसमें वह गुलाबी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने डायमंड चोकर, न्यूड मेकअप और कर्ली बालों को बन में स्टाइल किया। वीडियो में 1964 का मशहूर गाना ओह, प्रिटी वुमन बैकग्राउंड में ऐड किया है। वीडियो पोस्ट कर अंकिता ने कैप्शन में लिखा, हमेशा अपने प्रिटी वुमन टाइम में!
हाल ही में अभिनेत्री ने कुकिंग और कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड-2 में पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया था। इस शो में उनके साथ कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, निया शर्मा, रीम शेख, सुदेश लेहरी, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, अली गोनी और कश्मीरा शाह जैसे स्टार्स नजर आए थे। शो को भारती सिंह ने होस्ट किया, जबकि हरपाल सिंह सोखी जज की भूमिका में थे। शो का दूसरा सीजन हाल ही में खत्म हुआ, जिसमें एल्विश यादव और करण कुंद्रा विजेता बने थे।
शो के समापन पर अंकिता और विक्की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें विक्की ने शो का हिस्सा बनने के लिए कलर्स चैनल को धन्यवाद दिया था, जबकि अंकिता ने कहा था कि वह लाफ्टर शेफ को बहुत मिस करेंगी, क्योंकि इस शो ने उन्हें एक परिवार दिया।
दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने लिखा, यह नोट लंबा है और हम दोनों की ओर से है… सबसे पहले, उन सभी दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने शो को इतना प्यार दिया। आपका प्यार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कलर्स चैनल, साथी और प्रतियोगियों, होस्ट भारती सिंह और जज हरपाल सिंह सोखी को धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद कलर्स टीवी और शीतल मैम, जिन्होंने हमें एक ऐसा परिवार दिया, जिसकी हमें जरूरत थी; यह हमने पहले कभी नहीं सोचा था।

You may have missed

Advertisement