Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

मनसा देवी भगदड़: 15 दिन बाद भी जांच अधूरी


हरिद्वार ।  मनसा देवी मंदिर में 27 जुलाई को मची भगदड़ को पंद्रह दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है। इस हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही प्रशासनिक टीम साक्ष्य जुटाने और गवाहों के बयान दर्ज करने में लगी है, लेकिन जांच अधिकारी का कहना है कि अभी कई अहम बिंदुओं पर काम बाकी है। जांच अधिकारी एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक व्यापारी, प्रत्यक्षदर्शी, श्रद्धालु और घायलों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

Advertisement