March 7, 2026

बागेश्वर में भाजपा का जिलापंचायत व सभी प्रमुख पदों पर कब्जा

बागेश्वर/गरुड़। जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हुए चुनाव परिणामों में महिला उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शोभा देवी ने 12 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को हराया। इस चुनाव में एक मत निरस्त हुआ। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत पाकर नवीन परिहार को पराजित किया।

विकासखंड कपकोट में भावना ने ब्लॉक प्रमुख पद पर 29 मत प्राप्त कर वंदना को (11 मत) हराया। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में निर्मला ने 19 मत पाकर पूजा (11 मत) को हराया, जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद पर विक्रम सिंह खाती ने 27 मत लेकर अनीता देवी (13 मत) को मात दी।

विकासखंड गरुड़ में ब्लॉक प्रमुख पद किशन सिंह के नाम रहा, जिन्होंने 33 मत पाकर देवेंद्र सिंह (07 मत) को परास्त किया। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद पर नंदन सिंह ने 32 मत पाकर भगवान सिंह (08 मत) को हराया, जबकि कनिष्ठ प्रमुख में श्रीमती भगवती ने 32 मत प्राप्त कर ज्योति (08 मत) को मात दी।

विकासखंड बागेश्वर में ब्लॉक प्रमुख पद पर दीपा देवी ने 35 मत पाकर उमा देवी (05 मत) को हराया। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में मनीष कुमार ने 33 मत पाकर दीपा रौतेला (07 मत) को परास्त किया, वहीं कनिष्ठ प्रमुख पद पर दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।