Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है…..पटना में राहुल गांधी का ऐलान


पटना । बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है. समापन रैली में अब राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अब कहा कि महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था अब हाइड्रोजन बम आने वाला है. मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।
राहुल ने कहा क्चछ्वक्क के लोग अच्छी तरह सुन लें आपने वोट चोरी का एटम बम देख लिया, अब वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, …महाराष्ट्र में हृष्टक्क, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव को चोरी किया गया था… तकरीबन 1 करोड़ नए मतदाता को लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं… हमारे गठबंधन को जितने मत लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा में मिले लेकिन सारे के सारे नए मत भाजपा के खाते में गए… क्यों? क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की… बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी।
राहुल गांधी ने कहा, बिहार में एक नया नारा चला है वोट चोर गद्दी छोड़ जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर गद्दी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ये पूरी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक रही है। पूरा पटना भर चुका है… आम आवाम जाग चुकी है जो अब इन बेइमानों को गद्दी से और सत्ता से हटाएगी। जो लोग लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, …पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे

Advertisement