Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

भैरव सेना ने प्राइवेट अस्पतालों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन


हरिद्वार ।  भैरव सेना संगठन ने बुधवार को प्रदर्शन कर सीएमओ के तबादले और प्राइवेट अस्पतालों पर नियंत्रण लगाने की मांग उठाई। संगठन ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी बेजा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि नगर क्षेत्र में बिना नियमावली के प्राइवेट नर्सिंग होम और अस्पताल तेजी चल रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकांश प्राइवेट अस्पतालों में दवा की दुकानें भी अपनी ही खोली गई हैं। इनमें मरीजों को महंगी दवाएं लेने को मजबूर किया जाता है। कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर उदासीन रवैया अपनाते हैं और मरीजों को निजी अस्पताल में भेजते हैं।

Advertisement