Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

चम्पावत के ठेकेदारों ने नई टेंडर नीति का विरोध किया


चम्पावत ।  चम्पावत के ठेकेदारों ने नई टेंडर नीति का विरोध किया है। उनका कहना है कि नई नीति से छोटे ठेकेदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने नीति में संशोधन की मांग की। चम्पावत में शुक्रवार को ठेकेदारों ने नई टेंडर नीति का विरोध किया। ठेकेदारों का कहना है कि नई नीति में बिट क्षमता को एकाएक बढ़ा दिया है। इसके अलावा भी नई नीति में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं। जिससे छोटे ठेकेदारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। ठेकेदारों ने नई नीति का विरोध करते हुए टेंडरों का बहिष्कार किया। कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक वे नई टेंडर नीति का विरोध करते रहेंगे। टेंडर नीति का विरोध करने वालों में मंदीप ढेक, आन सिंह कुंवर, किशोर खर्कवाल, नन्दाबल्लभ कापड़ी, भगवत चौधरी, नाथ सिंह बोहरा, धीरज नेगी, दिनेश जोशी, अनिल बोहरा, बची सिंह महर, नवीन उप्रेती, रितेश तड़ागी, भूपेंद्र नाथ, अशोक तड़ागी आदि शामिल रहे।

Advertisement