Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

बागेश्वर में बड़ा हादसा, पुलिस-फायर टीम ने तीन घायलों को खाई से निकाला

बागेश्वर। आरे बाईपास के घिरौली पुल के पास शनिवार (13 सितंबर 2025) को एक बोलेरो मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40-50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार बोलेरो मैक्स (संख्या UK02TA 0847) नदी किनारे खाई में गिर गई थी। मौके पर पहुंची कोतवाली बागेश्वर पुलिस, 112 और फायर सर्विस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर घायलों को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

वाहनों की उपलब्धता को देखते हुए एक घायल को एंबुलेंस और दो घायलों को फायर सर्विस वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान इस प्रकार है

  1. खड़क सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम पौसारी थाना कपकोट, उम्र 42 वर्ष।
  2. दर्शन सिंह पुत्र खीम सिंह भाकुनी, उम्र 18 वर्ष।
  3. खीम सिंह पुत्र दिवान सिंह, निवासी ग्राम पौसारी, उम्र 59 वर्ष।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने जिले के सभी अधिकारियों को किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत राहत-बचाव कार्य में सक्रिय रहने और अलर्ट मोड में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement