April 24, 2026

लोक अदालत में 130 अधिक मामलों का निस्ताराण


बागेश्वर ।  जिला न्यायालय तथा बाह्य न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। इसमें 130 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि 65 लाख रुपये से अधिक का समझौता हुआ। यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर लगाया गया। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में सैकड़ों प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण किया। इस दौरान कुल 65 लाख 27 हजार 779 रुपये का समझौता हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर की अध्यक्षता में 138 एनआई एक्ट, एमएसीटी और वैवाहिक वादों से संबंधित चार प्रकरणों का निस्तारण किया। इन मामलों में 12,68,500 रुपये का समझौता हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार तिवारी की बेंच में 138 एनआई एक्ट, फौजदारी के शमनीय वाद, पारिवारिक वाद तथा मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े 79 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इनमें कुल 24,12,470 रुपये का समझौता किया। सिविल जज (जूडि.) पुनीत कुमार की बेंच में मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य वादों से संबंधित पांच प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इसमें कुल 2,47,500 का समझौता हुआ। इसके अलावा बैंक से जुड़े 30 प्री-लिटिगेशन मामलों, पारिवारिक प्री-लिटिगेशन का एक मामला और वन विभाग से जुड़े आठ मामलों का भी निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 24,09,129 रुपये का समझौता हुआ। सिविल जज (जूडि.) न्यायिक मजिस्ट्रेट जैनब की गरुड़ स्थित बेंच में 138 एनआई एक्ट से संबंधित तीन प्रकरणों का निस्तारण कर 1,57,000 का समझौता हुआ। साथ ही बैंक से जुड़े दो प्री-लिटिगेशन मामलों में 33,180 का निस्तारण किया गया।