Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

बागेश्वर में भूमि धंसने से मकान क्षतिग्रस्त, तीन लोग घायल – 112 की तत्परता से पहुँचे अस्पताल

बागेश्वर। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम मनकोट में भूमि धंसने की घटना से एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की अंदरूनी पाल व दीवार टूट गई, जिससे घर के तीन लोग घायल हो गए।

प्रभावित मकान पुरन चंद्र (पुत्र हरी बल्लभ) का है। घटना के समय घर में मौजूद पुरन चंद्र (70 वर्ष), उनकी पत्नी देवकी देवी (65 वर्ष) तथा गीता (21 वर्ष, पुत्री गोकुलानंद) घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल 112 वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी क्षेत्र का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही भूमि धंसने की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।

एसडीएम ने आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने और प्रभावित परिवार को त्वरित राहत मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement