बागेश्वर में देवकी लघु वाटिका ने दिया स्वछता का संदेश
बागेश्वर । स्वछता ही सेवा जन जागरुकता अभियान में भारतीय डाक विभाग के मुखिया डाक अधीक्षक अल्मोडा श्री जीवन सिंह बोरा द्वारा बागेश्वर त्रिवेणी संगम तट पहुँचकर बिभागीय कर्मचारियों एवं नगर पालिका परिषद बागेश्वर के पर्यावरण मित्रों,स्वयं सेवियों,स्वजल,फड़ समिति, देवकी लघु वाटिका के साथ संगम तट पर प्लास्टिक कुड़ा,कचरा एकत्र कर झाड़ू लगाकर स्वछता का संदेश देते हुए स्वछता की शपत दिलाई उन्होंने ऐतिहासिक नगरी को साफ स्वछत बनाये रखने में आम जनमानस से सहयोग की अपील करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया, किशन मलड़ा ने 17 सितम्बर से 2 अक्टुबर गाँधी जयंती तक स्वछता ही सेवा के साथ एक पेड़ लगाने एवं उसे बचाने के संकल्प पर ही आने वाले समय को और बेहतर बनाने की इच्छा शक्ति के साथ सभी के सहयोग हेतु आभार किया कार्यक्रम में श्री राकेश बिष्ट उप डाकपाल मुख्य डाकघर बागेश्वर, पवन गोस्वामी,प्रेम नाथ गोस्वामी, जगदीश गिरी, श्रीमती रेखा देवी, रजनी, सावत्रि, शोभा, शहाना बानू, मनिषा,किशन राम अध्यक्ष फड़ व्यवसाय समिति, रजत कुमार,नरेंद्र नेगी, रामगोपाल, चेतन सिंह, रमेश पर्वतीय, दर्शन,राजेंद्र मलड़ा,किशन सिंह मलड़ा,भुवन लोहनी,आदि ने सहयोग दिया।
