Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

शांति भंग करने पर चार के खिलाफ कार्रवाई


पिथौरागढ़ ।  बेरीनाग पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थल में अशांति फैलाने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीते रोज थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चौकोड़ी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को बेरीनाग क्षेत्र में दो पक्ष उड्डयारी निवासी नेत्र सिंह, सचिन सिंह व चौकोड़ी निवासी प्रकाश सिंह मेहर, नीरज मेहर शराब पीकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैलाते हुए मिले। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement