September 22, 2026

सरयू पुल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा


बागेश्वर ।  सरयू नदी पर बने मोटर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक अचानक पुल के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने घटना के वीडियो और फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस ने उसे नीचे उतारा। उसे कोतवाली ले गए। एसएसआई खष्टी बिष्ट ने बताया कि काउंसलिंग के बाद उसे छोड़ा जाएगा। मालूम हो कि बुधवार को भी यहीं युवक पहले भी इसी पुल पर चढ़ चुका है।