Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

गरुड़ ब्लॉक के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर!

गरुड़, बागेश्वर । समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए जिला पूर्ति अधिकारी बागेश्वर द्वारा एक आवश्यक सूचना जारी की गई थी, जिसके अनुसार सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड का सत्यापन 30 नवम्बर 2025 तक कराना अनिवार्य था। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज मांगे गए थे —

  1. राशन कार्ड की फोटोकॉपी
  2. परिवार रजिस्टर की फोटोकॉपी
  3. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  4. परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र

हालांकि, आज जब ‘आखरीआंख’ के पत्रकार ने इस विषय पर ब्लॉक प्रमुख किसन बोरा से संपर्क किया, तो उन्होंने तुरंत जिले के पूर्ति अधिकारी से बात की। इस वार्ता के बाद पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब सोशल मीडिया पर चल रही ‘आय प्रमाण पत्र’ की अनिवार्यता की सूचना गलत है।

उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों को केवल अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) करानी होगी, आय प्रमाण पत्र की अब कोई आवश्यकता नहीं है।

यह खबर गरुड़ ब्लॉक के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

ब्लॉक प्रमुख किसन बोरा ने बताया कि ग्रामीणों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और जनता की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

Advertisement