खोया मोबाइल मिला, पुलिस ने लौटाया मालिक ने जताया आभार
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर पुलिस ने एक बार फिर अपनी जनसेवा और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 सितम्बर 2025 को पान सिंह पुत्र श्री हरीश चन्द्र सिंह निवासी ग्राम छुरिया लीली, जनपद बागेश्वर ने अपना मोबाइल फोन खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली बागेश्वर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उपनिरीक्षक मनोहर चन्द ने अथक प्रयासों से उक्त खोया मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने 8 नवम्बर 2025 को बरामद मोबाइल फोन को उसके असली स्वामी पान सिंह को सकुशल सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने खुशी जताते हुए बागेश्वर पुलिस, विशेषकर उ0नि0 मनोहर चन्द और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) ने कहा कि “जनपद पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है, बल्कि नागरिकों की सहायता व मानवीय कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रही है।”
