Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और स्थायी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

बागेश्वर । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए तथा सभी निर्माण कार्य स्थायी और दीर्घकालिक हों। उन्होंने कहा कि नए निर्माण कार्य नवीन, उपयोगी और टिकाऊ होने चाहिए ताकि भविष्य में पुनः क्षति न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी प्रभावित क्षेत्र में निर्धारित मानक के स्थान पर कोई वैकल्पिक या अधिक उपयुक्त निर्माण कार्य आवश्यक हो, तो विभाग अपने सुझावों सहित उचित औचित्य के साथ प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त प्रस्तावों और अनुमानों को अनुमोदित किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, विभिन्न विभागों के अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement