March 6, 2026

पुलिस ने किया गाली गलौज कर हंगामा करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार

बागेश्वर । थाना कपकोट में दो सूचनायें प्राप्त हुई जिनमें 2 व्यक्तियों द्वारा अपने पडोसी के साथ गाली गलौज कर हंगामा किया जा रहा था । प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची तो दीवान राम पुत्र कुश राम उम्र 47 वर्ष निवासी नानकन्यालीकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर व परक शाह पुत्र विवेक शाह निवासी त्रिवाण थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 28 वर्ष काफी उग्र होकर गाली गलौच कर मारपीट पर उतारु हो रहे थे। उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा काफी समझाया गया जो नहीं समझे तत्पश्चात पुलिस द्वारा उक्त दोनों को अन्तर्गत धारा 170/126/ 135/135 (3) BNSS में गिरफ्तार किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।