March 17, 2026

बागेश्वर पुलिस ने शांति भंग करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सख्त रुख

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 19 नवम्बर 2025 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम मजवे निवासी कैलाश चन्द्र जोशी, पुत्र श्री रमेश चन्द्र जोशी को सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने पर हिरासत में लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय परगना मजिस्ट्रेट, बागेश्वर के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस की अपील

बागेश्वर पुलिस नागरिकों से अनुशासन एवं सभ्यता बनाए रखने की अपील करती है।

नशे में धुत होकर अभद्रता या सार्वजनिक शांति भंग करने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

बागेश्वर पुलिस के इस तत्परता पूर्ण कदम से आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।