Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गरुड़ वयोश्री शिविर में हुआ 140 लोगो का परीक्षण

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल अवगत कराया है कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत ऐल्मिको कानपुर के सहयोग से विकास खण्ड़ सभागार गरुड में आज 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिको के जीवन सहायक उपकरणो के परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्व व्यक्ति के वैशाखी, कान की मशीन, फोल्डिग छडी, चश्मा, दांतों का परीक्षण किया गया शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतो से आये महिलाओ एवं पुरुषो कुल 140 व्यक्तियो का परीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि दिनांक 23 फरवरी, 2019 को विकास खण्ड कपकोट में तथा 24 फरवरी, 2019 को नुमार्इश खेत मैदान बागेश्वर में शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने उक्त तिथियो में लगने वाले शिविरो में अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठानें की अपील की है।
प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय बागेश्वर ने अवगत कराया है कि माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार श्री अजय टम्टा अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी, 2019 रविवार को 03.30 बजें सर्किट हाउस अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 05.30 बजें लो.नि.वि. विश्राम गृह बागेश्वर पहुचेंगे रात्रि विश्राम लो.नि.वि विश्राम गृह बागेश्वर में करेगे। 25 फरवरी, 2019 सोमवार को माननीय मंत्री 09.00 बजें लो.नि.वि. विश्राम गृह बागेश्वर से प्रस्थान कर 10.00 बजें कपकोट पहुचेगे कपकोट पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्रमीण सड़क योजना की आधार शिला एवं विभिन्न कार्यक्रमो में प्रतिभाग करेगे। 06.00 बजे कपकोट से प्रस्थान कर 07.00 बजें लो.नि.वि विश्राम गृह बागेश्वर पहुचेगे रात्रि विश्राम लो.नि.वि विश्राम गृह बागेश्वर में करेंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी बागेश्वर विनोद सिंह वल्दिया ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय बागेश्वर द्वारा ओपन पुरूष वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता (दिनॉक 24 से 28 फरवरी, 2019) तक नुमार्इशखेत खेल मैदान बागेश्वर में आयोजित की जा रही है। इस राज्य स्तरीय ओपन पुरूष वालीबॉल प्रतियोगिता लीक कम नॉक आउट के आधार पर खेली जायेगी, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी(नैनीताल), उद्यमसिंह नगर, अल्मोड़ा, गोपेश्वर(चमोली), चम्पावत, पिथौरागढ एवं बागेश्वर जनपद की टीमे भाग ले रहे है। समस्त मैंच प्रात: 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक खेले जायेंगे। प्रतिभाग करने वाली टीमों को विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार समस्त सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी ।
उन्होंने नगर के समी खिलाडियों, खेल प्रेमी जनता एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में नुमार्इशखेत खेल मैदान में आकर खेल का आनन्द लेकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।

विकास खण्ड बागेश्वर में सहायक खण्ड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत मोहन नाथ गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु एवं समस्त कलैक्ट्रेट परिवार द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में उनके परिजनों को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु र्इश्वर से प्रार्थना की है, दुख की इस घडी मैं जिला प्रशासन उनके साथ है। भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस. पांगती, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियो के द्वारा मोहन नाथ गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने हेतु र्इश्वर से प्रार्थना की।

You may have missed

Advertisement